फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शैलेंद्र लेखपाल संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

Thu, 08 Jan 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। लेखपाल संघ कुशीनगर की तहसील कसया इकाई का द्विवार्षिक चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गोपनीय मतदान के माध्यम से कराए गए इस चुनाव में तहसील क्षेत्र के सभी लेखपालों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में मतगणना के उपरांत परिणामों की औपचारिक घोषणा की गई। घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र दूबे ने 32 मत प्राप्त कर नंदलाल पाठक (20) को 12 मतों से पराजित करते हुए विजय हासिल की। मंत्री पद पर सुनील कुशवाहा ने 33 मत प्राप्त कर राजन पांडेय (20) मत को 13 मतों से पराजित किया, जबकि एक मत अवैध घोषित किया गया। इस प्रकार सुनील कुशवाहा लगातार दूसरी बार तहसील मंत्री निर्वाचित हुए। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। गौरव प्रताप सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रेमलाल खण्डेलवाल कनिष्ठ उपाध्यक्ष, निरंजन कुशवाहा उपमंत्री, अमित कुमार ऑडिटर निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें