फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में सात वादों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक अदालत में सात वादों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से रविवार को रविंद्रनगर स्थित पारिवारिक न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें सुलह समझौते के आधार पर कुल सात वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश विनय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में पारिवारिक वादों को समझौते के आधार पर सुलझाया गया। प्रधान न्यायाधीश न्यायालय में पांच, अति प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय द्वारा दो समेत कुल सात मामले निस्तारित हुए। जिला विधिक सेवा प्राधिकारण की सचिव शबीना खान ने बताया कि 14 मार्च को दीवानी न्यायालय में त्रैमासिक लोक अदालत का आयोजन होगा। इस दौरान विवेकानंद शरण त्रिपाठी समेत अन्य जज और अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें