बर्डपुर। विकास क्षेत्र बर्डपुर में बुधवार को सदर विधायक श्यामधनी राही ने ग्राम पंचायत बर्डपुर पांच में 71 लाख रुपये की लागत की सात महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें जमुआर नाला पर अंत्येष्टि स्थल, छोटकी बेलहरी और परसा बेलहरी में काली स्थान का सुंदरीकरण, गयानगर में एएनएम सेंटर और आरसीसी सेंटर का निर्माण, अन्नपूर्णा भवन निर्माण कार्य और आमगांव में काली स्थान का सुंदरीकरण शामिल हैं।
विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम के बाद ग्राम प्रधान मीना देवी ने विधायक और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से ग्राम पंचायत की तस्वीर बदली है और लोगों को अब बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।इस दौरान खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश सिंह यादव, प्रभारी एडीओ पंचायत आशुतोष कुमार, सचिव अजहरुद्दीन, राजदीप मिश्रा, नागेंद्र, विजय चौरसिया, नामित सभासद नितेश पांडेय, सुधांशु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।