कप्तानगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एएसआई अजय कुमार राय रेलवे स्टेशन की निगरानी कर रहे थे इस दौरान 38 बोतल अंग्रेजी शराब मिला जिसको आबकारी विभाग को सौंपा गया।
आरपीएफ के एएसआई अजय कुमार राय के नेतृत्व में बीट ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल इंद्रजीत यादव, संतोष कुमार को साथ लेकर स्टेशन गश्त निगरानी एवं चेकिंग के दौरान स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक के मेन गेट के पास बेंच के पास सफेद पीले रंग का लावारिस हालत में एक बैग मिला जिसमे 38 बोतल अंग्रेजी शराब था। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार नेे बताया कि बरामद किया गया शराब आबकारी विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई की जा रही है।