फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तथागत की लेटी प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर

Tue, 14 Jul 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। महापरिनिर्वाण मंदिर में सोमवार को देश-विदेश के पर्यटकों ने तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। विदेशी पर्यटकों ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर चीवर अर्पित कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में पर्यटकों का आनाजाना लगा रहा। मंदिर पहुंचे पर्यटक बौद्ध परंपरा के अनुसार त्रिशरण एवं पंचशील का वाचन किया। इसके बाद भगवान बुद्ध की 6.10 मीटर लंबी शयन मुद्रा में स्थापित प्रतिमा पर चीवर अर्पित किया। ध्यान-साधना कर बुद्ध के उपदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। बौद्ध भिक्षुओं के मंगलपाठ और बुद्ध वंदना से वातावरण भक्तिमय हो गया। पर्यटकों ने कुशीनगर की ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत की सराहना करते हुए महापरिनिर्वाण मंदिर की भव्यता और शांत वातावरण की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें