रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के एक व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ शनिवार की देर शाम को अमर्यादित टिप्पणी की गई। यह सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगी।
कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। स्थानीय थाने के पड़रिया गांव निवासी रफी मोहम्मद उर्फ आफताब आलम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शिकायत पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को देखा और जांच की। मामला सही पाया गया।
आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजवा दिया। थाना धनघटा प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद