सुकरौली। बंचरा कुटी पर आयोजित महायज्ञ के दौरान मंगलवार को राम विवाह प्रसंग और लीला मंचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा परिसर भक्ति रस में डूबा नजर आया। महंत दीपकनाथ नाथ ने व्यास पीठ का पूजन कर यज्ञ की सफलता और लोक कल्याण की कामना की।
कथावाचक श्री जी ने माता सीता के विवाह प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि राम विवाह एक धार्मिक घटना ही नहीं, बल्कि समाज को मर्यादा, आदर्श और पारिवारिक मूल्यों का संदेश देने वाला प्रसंग है। कथा के माध्यम से उन्होंने लोगों को श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान राम विवाह की लीला का मंचन देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।