फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिले में 728 लोगों की स्व-गणना पूरी, अब त्रुटिहीन होगा रिकाॅर्ड

Sat, 09 May 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में ऑनलाइन स्व-गणना शुरू होने के दूसरे दिन सिर्फ 728 लोगों की स्व-गणना हो पाई है। इससे ऑनलाइन दर्ज किए गए स्वयं के रिकाॅर्ड के चलते त्रुटि नहीं होगी।
विज्ञापन

पूरा रिकाॅर्ड सही होगा। स्व-गणना की रफ्तार काफी सुस्त दिखाई दे रही है। जबकि छह तहसीलों व 13 नगर निकायों को केंद्रित कर स्व-गणना अभियान चलाया गया है। इसके लिए तहसीलों के तहसीलदार व नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
लोगों ने बताया कि स्व-गणना पोर्टल पर पहले स्टेप में छह बिंदुओं की जानकारी भरी जानी है। इसके लिए प्रदेश चुनने के बाद शहर, गांव मोहल्ला व पिन कोड सहित लाइव लोकेशन का चयन करना पड़ रहा है। इसके के लिए कई बार प्रयास करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्व-गणना में 33 तरह की जानकारियां देनी हैं। इसमें घर के मुखिया का मोबाइल नंबर व ओटीपी के जरिए पोर्टल पर पंजीकरण कराकर परिवार और मकान से जुड़ी लगभग 33 जानकारियां देनी हैं। इसमें मुख्य रूप से राज्य, जनपद, मकान संख्या, लोकेशन (नक्शे पर टैग करना), पेयजल, बिजली, शौचालय, इंटरनेट, रसोई गैस, टीवी, वाहन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसमें परिवार के मुखिया का सक्रिय मोबाइल नंबर व परिवार के कुल सदस्यों की संख्या सहित 33 जानकारियां देनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें