पडरौना। जिला उद्यान कार्यालय में बुधवार को एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं राज्य सेक्टर योजना के तहत किसान मेला का आयोजन हुआ। इसमें 150 से अधिक किसानों में संकर शाकभाजी, मसाला एवं पुष्प के निशुल्क बीज वितरण किया गया।
पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने कहा कि किसानों को दी जाने वाली फसलों की बीज को पहले विभाग स्वयं परीक्षण करें। डीडी उद्यान राजेंद्र यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान योजना प्रभारी विपिन उपाध्याय, प्रदीप कुमार वर्मा, संजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।