फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर महोत्सव में दिखेंगी धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक झलकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर महोत्सव में दिखेंगी धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक झलकियां
विज्ञापन

- जिले में छह से 14 नवंबर तक होंगे विविध कार्यक्रम
- कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पिछले वर्षों की भांति इस बार भी छह से 14 नवंबर तक कुशीनगर महोत्सव का आयोजन होगा। इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को पडरौना नगर के हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज में बैठक हुई। इस बैठक में महोत्सव की तैयारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आयोजक विनय राय ने बताया कि छह नवंबर को महोत्सव का शुभारंभ हिरण्यावती नदी पर आरती व नदी पूजन से होगा। कुशीनगर स्थित इस नदी का महत्व बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए बहुत ही खास है। माना जाता है कि इसी नदी के तट पर भगवान बुद्ध की अस्थियां विसर्जित की गई थी। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। सात नवंबर को सेवरही क्षेत्र के शिवा घाट पर भगवान शिव की प्रतिमा की स्थापित की जाएगी। इसके बाद नदी पूजन एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। इसी दिन तुर्कपट्टी से शिवाघाट तक हुए पुरुष साइकिल रेस का पुरस्कार वितरण किया जाएगा। आठ तारीख को प्रभु राम एवं मां जानकी की मूर्ति की स्थापना के साथ बांसी नदी पूजन और भजन संध्या से होगा। 9 से 10 नवंबर तक राज्यस्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता और शाम को शिव जागरण का आयोजन होगा। इसी तरह अन्य कार्यक्रम भी होंगे। महोत्सव के दौरान जिला गौरव सम्मान, प्रगतिशील किसान सम्मान, साहित्य सम्मान, राष्ट्र निर्माता सम्मान (स्वतंत्रता सेनानी) एवं उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान से भी विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इस बैठक में हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल सहित आयोजन कमेटी से जुड़े लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें