फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नवजात की चोरी की कोशिश के बाद सीएचसी की बढ़ाई गई सुरक्षा

Mon, 01 Dec 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज सीएचसी में बढ़ाई गई सुरक्षा। संवाद   
विज्ञापन
कप्तानगंज। वार्ड में भर्ती नवजात की चोरी के प्रयास के बाद कप्तानगंज सीएचसी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गेट से लेकर वार्ड तक निगरानी बढ़ाई गई है। आने-जाने वालों का रजिस्टर में नाम दर्ज किया जा रहा है। रविवार को पुलिस नवजात की दादी का बयान दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस नवजात चुराने का प्रयास करने वालों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सभा मोहन मुंडेरा निवासी जुली पत्नी गोपीचन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार पर 14 नवंबर को प्रसव हुआ। महिला ने बच्ची को जन्म दिया, जिसकी 28 नवंबर को तबीयत बिगड़ गई। परिजन कप्तानगंज सीएचसी लेकर आए। पीलिया की शिकायत पर डॉक्टर ने एनबीसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया। रात को वार्ड में नवजात की दादी प्रभावती देवी थी।
आधी रात को गेट से दाखिल हुए एक पुरुष और एक महिला ओटी के पास वार्ड में भर्ती नवजात के पास पहुंच गए। नवजात को चोरी के नियत से उठा लिए। यह देख उसकी दादी ने विरोध किया तो हाथापाई करने लगे। शोर मचाने पर आस-पास के वार्डों से स्वास्थ्यकर्मी व अन्य मरीजों के परिजन पहुंचे तो भाग निकले। पुलिस ने दूसरे दिन प्रभावती का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज में तस्वीर तो दोनों की दिख रही है, लेकिन रात होने के कारण फुटेज साफ नहीं दिख रहा है, इसके चलते पहचान करने में पुलिस को दिक्कत हो रही है। वहीं अस्पताल के गेट से वार्डों में स्वास्थ्यकर्मियों को अतिरिक्त ड्यूटी लगा दी गई है।
24 घंटे आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जा रही है। सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सूर्यभान कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अस्पताल में आने वालों का नाम व मोबाइल नंबर लिखवाया जा रहा है। गेट से लेकर वार्ड तक सभी की ड्यूटी लगा दी गई है। पुलिस को तहरीर दे दिया गया है। इसकी जांच पुलिस कर रही है।
वहीं जुली ने बताया कि सीसी कैमरा फुटेज में जो दोनों महिला पुरुष दिखाई दे रहे हैं उन दोनों को मैं नहीं पहचान रही हूं। अगर सामने मिले से पहचान सकती हूं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सूर्यभान कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल में चौकसी बढ़ाई गई है। सुरक्षा में लगे तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं। सुरक्षा दो लेयर में है। दिन में दो महिला सुरक्षा कर्मी अस्पताल में अंदर सभी को निगरानी रखती है और बाहर परिसर में पुरुष सुरक्षा कर्मी की तैनाती 24 घंटे रहती है। वार्डों के आने जाने वाले लोगों की रजिस्टर में इंट्री कराई जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि अस्पताल में लगे सीसी कैमरा फुटेज खंगाली जा रहा है और कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल किया जा रहा है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। परिजनों का भी बयान दर्ज किया गया है।
-
अस्पताल भवन के अंतिम छोर पर है एनबीएसयू वार्ड
कप्तानगंज सीएचसी भवन के मुख्य गेट को पार करते हुए इमरजेंसी वार्ड और प्रसव वार्ड होते हुए नवजात शिशु को चोरी करने पहुंचे महिला व पुरुष कैसे पहुंचे, यह बहुत गंभीर विषय है, क्योंकि उस समय इमरजेंसी वार्ड में सड़क दुर्घटना में घायल कुछ लोग पहुंचे थे। इस कारण अस्पताल में भीड़ भी थी और सुरक्षा में तैनात अवधेश प्रसाद अपनी ड्यूटी कर रहे थे। उस दौरान वहां सबको चकमा दे कर दोनों चोरी की नियत से कैसे पहुंचे उस दौरान एक ही बच्ची अस्पताल में भर्ती हुई थी। सीधे कैसे उसी वार्ड में पहुंचे थे, इससे यह प्रतीत होता है कि वह दोनों शातिर प्रवृति के रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें