फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच, अधिकारियों ने दिए निर्देश

Fri, 24 Apr 2026 06:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को शोहरतगढ़ क्षेत्र में पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी और उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ ने प्रभारी निरीक्षक के साथ थाना शोहरतगढ़ और ढेबरुआ क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को वितरण व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन

टीम ने पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की स्थिति का भी निरीक्षण किया ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए गए। F
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें