फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अग्निकांड पीड़ित 29 किसानों को मिली सहायता राशि

Fri, 24 Apr 2026 06:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में अग्निकांड से प्रभावित किसानों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत 29 किसानों को कुल 1,45,041 रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। शाहपुर स्थित नवीन मंडी परिषद सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में यह वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रभावित किसानों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और आगे भी किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि हाल ही में क्षेत्र में हुए अग्निकांड में 29 किसानों की गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई थी। नुकसान का आकलन करने के बाद सभी प्रभावित किसानों को योजना के तहत सहायता राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें