फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम ने उपचुनाव की तैयारियाें का लिया जायजा

Mon, 04 May 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पांच मई को होने वाले उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रविवार को कसया एसडीएम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, रैंप और बैठने आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिए, ताकि उन्हें मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी ने हो।
उन्होंने ईओ अमित कुमार सिंह को बूथों पर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। मतदान से पूर्व सभी मूलभूत सुविधाएं पूरी कर लें। उन्होंने मतदान कर्मियों के ठहरने, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें