बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में शनिवार को स्काउट गाइड की तरफ से तीन दिवसीय रोवर रेंजर शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें प्राचार्य राम प्रकाश यादव ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से जीवन जीने की कला सीखने को मिलती है। छात्रों में अनुशासन, स्वावलंबन और भाईचारा की भावना विकसित होती है।
रोवर रेंजर लीडर डॉ. कुमुद त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. आरके सिंह ने आभार ज्ञापित किया । शिविर का संचालन इजहारुल खान ने किया। एनपी सिंह और यशवंत ने शिविर में मौजूद छात्रों को प्रशिक्षण दिया।
इस दौरान डॉ. विभ्राटचंद कौशिक, मारकंडेय मिश्र, ओमप्रकाश पाठक, अवधेश दुबे, भीम शर्मा, तुफानी प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।