फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ई-रिक्शा में श्रद्धालुओं से भरी स्काॅर्पियों ने मारी टक्कर, दो की मौत

Mon, 10 Feb 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लूडीह। एनएच-28 पर रविवार की देर रात चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हुई स्कार्पियों ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं श्रद्धालुओं से भरी स्काॅर्पियों गड्ढे में पलट गई। इसमें सवार छह लोग घायल हो गए। लोगों ने स्काॅर्पियों का शीशा तोड़कर घायल श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। तीन की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कसया थाना क्षेत्र फुलवा पट्टी निवासी महेश (23) और चौराखास थाना क्षेत्र के रहसू जनूबी पट्टी गांव निवासी राम विलास (28) कर्नाटक में रहकर काम करते थे। शनिवार को वह घर के लिए चले। रविवार की रात को कसया बस स्टैंड पर पहुंचे। यहां से ई-रिक्शा से घर के लिए जा रहे थे। अभी दोनों हाईवे पर प्रेमवलिया कट के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर गड्ढे में, जबकि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। ई-रिक्शे पर सवार महेश और रामविलास की मौके पर मौत हो गई। वहीं ई-रिक्शा चालक श्रीनिवास, नीतीश कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कॉर्पियो में सवार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी गांव के रहने वाले अवधेश (43) ललिता मिश्रा (62) रागिनी झा (36) लीला देवी (55) भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को कसया सीएचसी पर पहुंचावाया। प्राथमिक उपचार के दौरान श्रीनिवास, नीतीश और लीला देवी को डॉक्टर ने मेडिकल कालेज कुशीनगर रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार स्कार्पियो सवार प्रयागराज से महाकुंभ में स्नान कर घर लौट रहे थे। चालक को झपकी आने के चलते पीछे से ई-रिक्शा से स्कार्पियो टकराकर पलट गई। कसया थानाध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी ने बताया ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत हो गई है। बाकी नौ लोग घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें