फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुर्घटना के बाद खुला स्कूटी चोरी का राज, नशे में धुत निकला आरोपी

Mon, 24 Aug 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह स्कूटी से दुर्घटनाग्रस्त हुए युवक से पूछताछ में स्कूटी चोरी का मामला सामने आया। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ में उसने स्कूटी को गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र से चोरी करने की बात बताई। गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटी व युवक को साथ ले गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब सात बजे एक युवक स्कूटी लेकर बोदरवार रेलवे क्रॉसिंग की ओर जा रहा था। संतुलन बिगड़ने से वह स्कूटी समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। लोगों ने उसे संभाला। इसी दौरान पीआरवी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देखते ही युवक घबरा गया। पीआरवी कर्मियों ने बोदरवार पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस युवक को चौकी ले गई और पूछताछ शुरू की। युवक ने अपना नाम रामानंद तिवारी (38), निवासी पुरैना, थाना घुघली, महराजगंज बताया। उसने बताया कि स्कूटी को उसने गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के फातिमा अस्पताल के पास से चुराया था। सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि बोदरवार पुलिस ने गुलरिहा पुलिस को सूचना दी। स्कूटी चोरी होने की पुष्टि के बाद गुलरिहा थाने से एक उपनिरीक्षक बोदरवार चौकी पहुंचे। स्कूटी और युवक को गुलरिहा पुलिस साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें