फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूल संचालकों पर कसेगी नकेल, बिना फिटनेस नहीं चलेंगे वाहन

Tue, 03 Jun 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जनपद में संचालित अनफिट स्कूल वाहन संचालकों पर परिहवन विभाग सख्ती के मूड में है। बिना फिटनेस के मासूमों के जीवन को दांव पर लगाकर चलने वाले 11 स्कूल वाहन शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र में नहीं चल सकेंगे। एआरटीओ ने ऐसे स्कूल संचालकों को नोटिस भेजकर चेतावनी दी है कि बिना फिटनेस कोई भी स्कूली वाहन नहीं चलेगा।
विज्ञापन

जिले में संचालित हो रहे अनफिट स्कूल वाहनों पर नकेल कसने का निर्देश मिलने के बाद परिजवन विभाग ने बीते 16 मई को परिवहन कार्यालय और कसया में विशेष कैंप लगाकर वाहनों के फिटनेस की जांच किया था। विभाग की तरफ से आयोजित कैंप में 27 वाहन अनफिट मिले थे। जांच में अनफिट मिले सभी स्कूल संचालकों को 15 दिन की मोहलत देते हुए जांच में मिली कमियों को दूर कर उसका फिटनेस प्रमाण पत्र लेने का दिया। विभाग की तरफ से दिया गया निर्धारित 31 मई को पूरा हो गया, लेकिन इस निर्धारित तिथि तक केवल 16 वाहन संचालक फिटनेस प्रमाण ले सकेंगे। अभी भी जिले में 11 स्कूली वाहन ऐसे हैं, अनफिट है। इसको गंभीरता से लेते हुए एआरटीओ विभाग की तरफ से पुन: नोटिस देकर ग्रीष्मावकाश के बाद शुरू हो रहे शैक्षिक सत्र से पहले स्कूली वाहनों का फिटनेस बनवा लेने का निर्देश दिया है। इसके बाद बिना फिटनेस के चलने वाले स्कूल वाहन पर कार्रवाई होगी। इस संबंध में परिवहन विभाग के आरआई आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि बीते माह में विभाग की तरफ से लगे विशेष कैंप में 27 स्कूल वाहन अनफिट मिले थे। उन्हें 15 दिन का समय देकर वाहनों का फिटनेश प्रमाण पत्र लेने के निर्देश दिए गए थे। इसमें से 15 वाहन संचालकों ने जांच में मिली कमियों को दूर कर फिटनेश प्रमाण प्रत्र ले लिया है, लेकिन अभी 11 स्कूल वाहन ऐसे हैं जो अनफिट हैं। अनफिट स्कूल वाहनों को नोटिस देने के साथ उन्हें फोन कर ग्रीष्मावकाश के बाद शुरू हो रहे शैक्षिक सत्र से पहले फिटनेश प्रमाण पत्र लेने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें