बोदरवार। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर बृहस्पतिवार को भाजपा की तरफ से रन फॉर यूनिट का आयोजन कर एकता दिवस मनाया गया। इसमें शामिल भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने लोगों को एकजुट होने का संदेश दिया।
विज्ञापन
गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया था। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, अखिलेश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पंचायत इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य पंडित गोविंद मिश्र, आनंद मिश्र, हरी प्रसाद आचार्य, सुनील कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।