फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सेना में कमांडों ड्यूूटी पर तैनात है संजय, बाकी आरोपी गए थे प्रयागराज

Sat, 01 Feb 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। प्रधान के भतीजे की हत्या के मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। इसमें मालूम हुआ है कि आरोपी संजय सेना में पैरा मेडिकल कमांडो हैं। वह ड्यूटी पर तैनात हैं और वहां से पुलिस को लाइव लोकेशन भेजने के साथ-साथ अधिकारियों से बात कर अपनी वहां की उपस्थिति की रिपोर्ट भेज रहे हैं। इसके अलावा चाची और भतीजी को छोड़ बाकी आरोपी प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए थे। अभी तक की पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। गांव में तनाव को देखते हुए आरोपी के दरवाजे पर पुलिस दूसरे दिन भी तैनात रही, हालांकि, आरोपी के घर ताला बंद है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली के अरनहवा गांव के अमित चौहान 26 जनवरी को चार महीने बाद गुजरात से घर आया था। बुधवार की देर शाम को भोजन करने के बाद वह किसी के साथ बाइक से निकला और देर रात तक नहीं लौटा। करीब एक बजे पड़ोसी के घर संजय चौहान के घर छत की कुंडी से उसकी लटकती हुई लाश की जानकारी परिजनों को हुई। हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के चाचा प्रधान प्रतिनिधि फूल बदन कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम को दो महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। गांव में दूसरे दिन भी इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी हुई है। आरोपियों के दरवाजे पर पुलिस तैनात है।
मौजूदा प्रधान प्रतिनिधि ने इस घटना को चुनावी रंजिश के कारण युवक की हत्या करने का आरोप लगाया गया है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। पुलिस इस मामले में सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए विवेचना कर रही है। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान आरोपी संजय चौहान ड्यूटी पर था। वह सेना में पैरा मेडिकल कमांडो पद पर तैनात है। इसके अलावा कैलाश चौहान और श्रीकांत चौहान अपने परिवार के साथ मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज गए थे। भगदड़ के बाद वे वहीं जाम में फंसे हैं। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने उन लोगों का भी लाइव लोकेशन मंगा ली है।
विज्ञापन

कोतवाल रवि राय ने बताया कि दोनों परिवार के बीच चुनावी रंजिश चलती है। साक्ष्य के आधार पर विवेचना की जा रही है। किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें