सुकरौली। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सफाई कर्मचारी धरने पर बैठ गए। वे ईओ पर ठीक से बातचीत नहीं करने का आरोप लगा रहे थे। चेयरमैन के हस्तक्षेप से सफाई कर्मियों का धरना समाप्त हो गया।
ईओ कनुप्रिया शाही ने वार्डों में सफाई व्यवस्था को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद कूड़ा ढोने वाले वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगवाकर निगरानी शुरू कर दी है। सड़क, पटरी व सार्वजनिक स्थलों से हर रोज कूड़ा उठान सहित नियमित साफ-सफाई किए जाने को लेकर नगर पंचायत प्रशासन सख्त हुआ है। इस मामले को लेकर सफाई कर्मी धर्मेंद्र कन्नौजिया, अनिल यादव व गणेश की अगुवाई में नगर पंचायत कार्यालय में धरने पर बैठ गए। चेयरमैन राजनेति कश्यप व ईओ कनुप्रिया शाही ने स्वयं सफाई कर्मियों से बातचीत कर धरना समाप्त करा दिया।