फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बटुकों का किया सम्मान

Mon, 23 Feb 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के गड़ावर गांव में रविवार को वेद पाठी बटुक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सपा नेता रज्जन पांडेय की ओर से किया गया। इसमें क्षेत्र के अनेक लोग, ग्रामीण एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वेद पाठ करने वाले 101 बटुक ब्राह्मणों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आयोजकों ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को सहेजने में वेद पाठी बटुकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। समारोह में वक्ताओं ने वेदों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वेद केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की दिशा देने वाले ज्ञान का स्रोत हैं। ग्रामीणों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने वाला कदम बताया। कार्यक्रम का समापन वैदिक मंत्रोच्चार एवं आशीर्वचन के साथ हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान रामजानकी गुरुकुलम के प्रबंधक बृजेश पाठक, दिनेश पांडेय, मनीष शुक्ल, घिसियावन यादव, बड़कू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें