गोड़रिया। विशुनपुरा थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में 11 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। मौके पर महज दो का ही निस्तारण किया गया। राजस्व कर्मियों की गैर मौजूदगी के चलते भूमि से संबंधित मामलों की सुनवाई नहीं हो पाई। फरियादी निराश लौट गए।
समाधान दिवस में विजय, नंदलाल श्रीवास्तव व मांधाता कुशवाहा पहुंचे थे। उन लोगों ने बताया कि उनके मामले जमीन संबंधी हैं। ऐसे में उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। फरियादियों का आरोप है कि समाधान दिवस के आयोजन के उद्देश्य के मुताबिक मामलों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इसलिए एक ही मामले को लेकर को बार-बार फरियादियों को तहसील व थाना का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस मौके पर एसओ विनय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद