फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : जमीन बंटवारा तो कोई पैमाइश की गुहार लेकर पहुंचा

Sun, 06 Jul 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़रौना। तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को लोग शिकायत लेकर पहुंचे। पडरौना तहसील क्षेत्र के बल्डिहा निवासी मनीषा देवी ने कहा कि हमारी एक पुस्तैनी मकान व सहन की जमीन है। इसमें पट्टीदार हमारे हिस्से की जमीन नहीं दे रहे हैं। इसके लिए कई बार शिकायत की हूं लेकिन कोई निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसका बंटवारा करा दीजिए। वह शनिवार को पडरौना तहसील में शिकायतों के निस्तारण के लिए आई थीं। जिलाधिकारी ने समस्या को सुनते ही लेखपाल को निर्देश दिया। लेखपाल ने महिला से उसकी समस्याओं सुना। इसके अलावा जंगल विशुनपुरा निवासी अनंत कुमार ने शिकायतीपत्र देकर बताया कि साहब स्थगन आदेश का अनुपालन कराते हुए जमीन की पैमाइश रोका जाए। जिससे किसी प्रकार की समस्या न हो सके। वहीं जंगल हनुमानगंज निवासी आरती देवी ने कहा कि हमारी जमीन का पैमाइश नहीं हो रहा है।
इसका पैमाइस कराया जाए। खलिहान और चक मार्ग की जमीन की पैमाइस कराने की मांग को लेकर खड्डा बुजूर्ग निवासी शिवशंकर ने शिकायत की।
उन्होंने बताया कि खलिहान की जमीन और चकमार्ग पर अतिक्रमण है। इसका पैमाइस जरूरी है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में शनिवार को तहसील पडरौना के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 120 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें