फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सचिव का वेतन रोका

विज्ञापन
मांडे राय गांव में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करते सीडीओ आनंद कुमार। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सचिव का वेतन रोका
विज्ञापन

पडरौना। शनिवार को सीडीओ आनंद कुमार ने रामकोला क्षेत्र के अमडरिया और मांडे राय गांव में चल रहे मनरेगा के कार्य और विशुनपुरा ब्लॉक के अकबरपुर गांव में बन रहे बकरी शेड का निरीक्षण किया। मांडे राय गांव के सचिव मौके पर नहीं मिले जिसके कारण उनका वेतन रोकने का निर्देश सीडीओ ने दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि अमडरिया गांव में हो रहे मनरेगा कार्य के दौरान 56 में से 46 और मांडे राय गांव में 22 में से 21 जाबकार्ड धारक कार्य करते मिले। दोनों गांव के कार्य स्थल पर बोर्ड नहीं लगाया गया था। मांडे राय गांव के सचिव भी कार्यस्थल पर अनुपस्थित थे। उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा विशुनपुरा क्षेत्र के अकबरपुर गांव में बन रहे बकरी शेड का निरीक्षण किया। रोजगार सेवक ने बताया कि मजदूरों के नहीं आने की वजह से कार्य नहीं हुआ। इस पर सीडीओ ने शनिवार का मस्टररोल शून्य करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें