तमकुहीराज। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद मतदाता सूची में संशोधन और सुधार कार्य में लगे आठ सुपरवाइजर का वेतन रोकने के लिए एसडीएम ने निर्देश दिए हैं। इनमें तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में तैनात तीन और फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में तैनात पांच सुपरवाइजर शामिल हैं।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में सुधार और संशोधन का काम चल रहा है। यह काम शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। इसके तहत तमकुहीराज तहसील के तमकुहीराज विधानसभा संपूर्ण व फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के आंशिक में भी मतदाता सूची का सुधार कार्य का काम चल रहा है। फाजिलनगर विधानसभा में कुछ बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण की स्थिति काफी खराब है। इसको लेकर हुई समीक्षा बैठक में तहसीलदार तमकुहीराज चंदन शर्मा ने पांच सुपरवाइजर तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के तीन सुपरवाइजर का प्रदर्शन खराब मिलने पर उनका वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। एसडीएम तैनात बीएलओ को भी कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी है। एसडीएम ने बताया चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में सुधार आदि का कार्य चल रहा है। इसमें लापरवाही मिलने पर तमकुहीराज विधानसभा सभा में तैनात तीन और फाजिलनगर विधानसभा में तैनात पांच सुपरवाइजर का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। मतदाता सूची में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।