फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहालग का असर : 20 तक ट्रेनें फुल

Mon, 02 Feb 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
 टिकट के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद   
विज्ञापन
कप्तानगंज। सहालग में घर पहुंचने को लेकर मारामारी मची हुई है। घर में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को परदेश से वापस लौटने के लिए लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। हालत यह है कि 20 फरवरी तक सभी ट्रेजें फुल हैं।
विज्ञापन

ऐसे में शहरों में बसे लोगों के परिवार के अन्य सदस्य कन्फर्म टिकट के लिए आधी रात से ही टिकट काउंटर पर नंबर लगा रहे हैं। इसके बावजूद भी टिकट नहीं मिल रहा है। शनिवार को लाइन में खड़े एक व्यक्ति को कन्फर्म टिकट मिला। शेष लोगों को बिना टिकट के ही वापस लौटना पड़ा।
कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के चलते गोरखपुर नरकटियागंज और कप्तानगंज थाने रूट की ट्रेनों का संचालन होता है। यहां से छोटे बड़े शहरों के लिए ट्रेनों का आवागमन होता है। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर हर समय यात्रियों की भीड़ रहती है, लेकिन रेलवे स्टेशन पर एक ही रिजर्वेशन काउंटर होने के चलते लोगों को तत्काल टिकट मिलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

कन्फर्म टिकट के आभाव में कई लोग यात्रा छोड़ देते हैं। वहीं आईआरसीटीसी सॉफ्टवेयर हैकर कन्फर्म टिकट दो गुने रूपये में टिकट बेचते हैं।
सत्याग्रह एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, पूर्वाचल एक्सप्रेस, सप्तक्रांति सुपर फास्ट सहित सभी ट्रेनों में 20 फरवरी तक सीटें फुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें