फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित की

Mon, 02 Feb 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर स्थित श्रीराम जानकी मठ परिसर में रविवार को भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। चित्रांश समाज के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में आस्था और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य यजमान अभय श्रीवास्तव ने विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन किया, आरती उतारी और जयकारों के बीच मूर्ति स्थापना का कार्य संपन्न कराया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त से समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में त्रिलोकीनाथ श्रीवास्तव, श्रीमती शांति श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, डॉ. विवेक कुमार श्रीवास्तव, दिव्यांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें