खड्डा। सेना के जवानोंं ने बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत सोहरौना के जंगी टोला के खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया। खड्डा क्षेत्र निवासी सेना में कार्यरत जवानों ने अनूठी पहल करते हुए ब्लाॅक स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता कराई। इसमें युवक व युवतियों ने प्रतिभाग किया।
बालक वर्ग के पांच किलोमीटर दौड़ में सदानंद ने प्रथम, किस्मत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में उजाला ने प्रथम स्थान, गोल्डी चौहान द्वितीय व रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजक सेना कर्मी मंटू यादव, मनोज कुमार, मनीष यादव, फौजी अभिषेक चौहान, पन्ने लाल यादव, पुरुषोत्तम कुशवाहा कमांडो आदि ने क्षेत्र के युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि कड़ी मेहनत व लगन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।