लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के मिश्रौली पगार स्थित शिव शक्ति मंदिर परिसर में शुक्रवार को सात दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ व श्रीशिव महापुराण कथा शुरु हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
आयोजन समिति से जुड़े लोग शुक्रवार की सुबह शिव शक्ति मंदिर परिसर में एकत्र हुए। वहां से हर-हर महादेव के जयघोष के साथ क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा मिश्रौली, चिलवान होते हुए गंडक नदी के रामजानकी घाट पर पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा पुन: आयोजन स्थल पहुंची जहां पुरोहितों ने विधि-विधान से कलश की पूजन यज्ञ मंडप में स्थापित कराया। इसके बाद सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ व शिव महापुराण कथा शुरू हुआ। इस दौरान आयोजक उदयभान पांडेय, दिनेश चौबे, संदीप, नर्वदेश्वर पांडेय, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।