फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा निकालेगी पदयात्रा

Sat, 08 Nov 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भाजपा पदाधिकारियों ने जिले के सभी विधान सभा स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें सरदार पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर भाजपा की तरफ से चल रहे विशेष अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा ने कहा कि कुशीनगर लोकसभा के हाटा, रामकोला, खड्डा, पडरौना और कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी में कार्यकर्ताओं को पूरी तन्मयता से जुट जाना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें