रामकोला। कस्बा की दो सड़कों के निर्माण की सड़क और नाली का निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है। यह निर्माण कार्य पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत 1.6 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कस्बे के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने के अलावा जलनिकासी की समस्या से भी निजात मिलेगी।
कस्बा के अनसुईया नगर की अलग-अलग तीन सड़क समय पर मरम्मत नहीं होने से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे बनने से बरसात के दिनों पानी भर जाता था। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होने के अलावा जलभराव वाले स्थानों के अगल-बगल रहने वाले लोगों को जलजनित बीमारियां होने की आशंका बनी रहती थी। इस समस्या को देखते हुए मोहल्ले के लोग काफी समय से सड़क और नाली निर्माण की मांग कर रहे थे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने बताया कि अनसुईया नगर में प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे शासन ने स्वीकृत किया है।