फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज पडरौना-कुबेरस्थान मार्ग पर डायवर्जन

Tue, 25 Feb 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के कुबेरस्थान स्थित प्राचीन कुबेरनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। इनकी सुविधा के लिए बुधवार को पडरौना कुबेरस्थान मार्ग पर रात 12 बजे तक रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान इस मार्ग पर किसी भी भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा मंदिर से करीब दो किलोमीटर पहले से ही चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
यातायात निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि कुबेरस्थान मार्ग पर नोनिया पट्टी की तरफ से पडरौना की तरफ आने वाले बड़े काॅमर्शियल वाहन नहर फॉल तुर्कपट्टी से डायवर्ट होकर तुर्कपट्टी रोड, सपहा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

नहर फॉल तुर्कपट्टी/खनवार रोड की तरफ से कुबेरस्थान मंदिर की तरफ आने वाले वाहनों की पार्किंग, बंद पड़े पेट्रोल पंप के खाली स्थान पर की जाएगी। बतरौली रोड (बेलवा मोड़) एवं खनवार रोड से सभी चार पहिया वाहन कुबेरस्थान मंदिर की तरफ नहीं जाएंगे। पडरौना के छावनी से होते हुए नोनिया पट्टी/तुर्कपट्टी की तरफ जाने वाले बड़े काॅमर्शियल वाहन हरका चौराहे से डायवर्ट होकर शिवपुर रोड, तुर्कपट्टी रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
छावनी से कुबेरस्थान मंदिर जाने वाले वाहनों की पार्किंग अन्हारी बारी प्राथमिक पाठशाला पर की जाएगी। अन्हारी बारी चौराहे से मंदिर की तरफ चार पहिया वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें