फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बा के मुख्य सड़क से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
रामकोला नगर में सड़क पर अतिक्रमण किए दुकानों को हटाते जेसीबी।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कस्बा के मुख्य सड़क से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

- डीएम के आदेश पर हुई अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। कस्बा के मुख्य मार्ग पर हुए अतिक्रमण को मंगलवार को ईओ ने हटवाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। डीएम के आदेश पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

कस्बा से होकर गुजरी पडरौना-कप्तानगंज मार्ग चौड़ीकरण होने के बाद भी सड़क के किनारे दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया था। इससे आने-जाने वाले भारी वाहनों से दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम एस. राजलिंगम ने नगर पंचायत के ईओ अमरीश कुमार सिंह को सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया था। डीएम के आदेश को गंभीरता से लेते हुए ईओ ने रामकोला एसओ रामचंद्र यादव समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटवाया। ईओ अमरीश कुमार सिंह ने कहा कि कुछ व्यापारियों ने सड़क तक कटरैन लगाकर अतिक्रमण कर लिया था, जिसे पहले भी हटाने के लिए कहा गया था लेकिन व्यापारी उसे नहीं हटाए थे। इसे गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को अभियान चलाकर सड़क से हुए अतिक्रमण को हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें