फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कसया-कुबेरस्थान-दुबौली मार्ग पर रोडवेज सेवा जल्द

Mon, 08 Jun 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कसया से सपहा, सखवानिया, शिवपुर, बतरौली, कुबेरस्थान और दुबौली मार्ग पर पिछले करीब एक माह से रोडवेज बसों का संचालन बंद होने से क्षेत्र के लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिलने वाली है। इसी सप्ताह इस मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

बस सेवा ठप होने से यात्रियों को टेंपो और निजी वाहनों के सहारे यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कसया से शिवपुर तक पहुंचने के लिए टेंपो से यात्रा करनी पड़ती है, जिसका किराया प्रति यात्री 30 रुपये देना पड़ता है। वहीं, शिवपुर से कुबेरस्थान तक नियमित सवारी वाहन भी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को रिजर्व वाहन कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों और रोजमर्रा के कार्यों से आने-जाने वाले ग्रामीणों को हो रही है।
जानकारी के अनुसार, इस मार्ग पर रोडवेज की दो बसों का संचालन होता था। पहली बस दुबौली से सुबह करीब साढ़े पांच बजे गोरखपुर के लिए रवाना होती थी, जबकि दूसरी बस कुबेरस्थान से सुबह साढ़े छह बजे लखनऊ के लिए जाती थी। दोनों बसों के बंद होने से क्षेत्र के लोगों का संपर्क प्रमुख शहरों से प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें