फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सेतु निर्माण के लिए मंत्री ने किया भूमि पूजन

Mon, 08 Jun 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बघौच घाट खनुआ नदी पर नवनिर्मित सेतु के लिए भूमि पूजन करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व फाजिल - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन
बनकटा बाजार। क्षेत्र के बघौचघाट स्थित खनुआ नाला के पास रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ। इसके बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया। इस पुल के निर्माण पर 2395.77 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यह पुल देवरिया जिले जोड़ती है। काफी पहले बना यह पुल जर्जर हो चुका था। इसके चलते पुल के रास्ते आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी होने के साथ हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती थी। इस पुल को नए सिरे से निर्माण के लिए क्षेत्र के लोग काफी समय से मांग कर रहे थे। अब इस पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के 50 से अधिक गांव के लोगों के अलावा पड़ोसी जिला देवरिया के भी कई गांव के लोगों का आवागमन सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।
इस दौरान फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, नन्हे मिश्रा, रविंदर सिंह कुशवाहा, सोनू जायसवाल, महिवाल जायसवाल, राजू वर्मा, बसंत लाल, बाबुनंदन सिंह कुशवाहा, संजीव सिंह, हरिकेश सिंह, कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें