फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौतप

Fri, 31 Jul 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
इसी मकान में जितेंद्र पत्नी, तीन बेटों की हत्या किया था,संवाद
विज्ञापन
कसया। हाईवे पर हिरन्नापुर कट के समीप बृहस्पतिवार की शाम रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी कसया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरपुर बरवा निवासी बैलिस्टर पांडेय (35) बाइक से हाईवे से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सीएचसी कसया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद बस को भी कब्जे में ले लिया गया है। हादसे केदौरान बस में सवार यात्रियों चीखपुकार मच गई। बाइक सवार हेलमेट नही पहना था। थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने बताया कि रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें