फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बढ़नी में रेलवे फाटक के पास बनेगी सड़क, एनओसी जारी

Fri, 20 Feb 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी बाजार के वार्ड नंबर सात में रेलवे फाटक के पास वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे विभाग ने इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दी है। सड़क निर्माण का लंबित मामला सुलझ जाने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लंबे समय से अटके इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए रेलवे ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अब नगर पंचायत द्वारा सड़क निर्माण कराया जा सकता है। साथ ही सीनियर सेक्शन इंजीनियर को निर्देशित किया गया है कि वे नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ संयुक्त निरीक्षण कर आगे की प्रक्रिया के लिए साइट स्केच तैयार करें।
स्थानीय सांसद ने इस समस्या को रेल मंत्रालय तक पहुंचाकर समाधान की दिशा में अहम भूमिका निभाई। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और रेलवे अधिकारियों को लगातार पत्राचार कर जनहित के इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने से स्थानीय लोगों में खुशी और उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण शुरू होते ही वर्षों से चली आ रही परेशानी से निजात मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें