फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट के लिए तेजी से बन रही है सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट के लिए तेजी से बन रही है सड़क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुशीनगर को फोरलेन हाईवे से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 21 करोड़ 72 लाख रुपये खर्च होंगे। कार्यदायी संस्था की तरफ से सड़क निर्माण के लिए भूमि समतलीकरण, मिट्टी भराई व रोलिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है।
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जल्दी उड़ान शुरू कराने की तैयारी है। एयरपोर्ट अथारिटी उड़ान से संबंधित बाधाओं को दूर करने में जुटी है। लाइसेंस के लिए डीजीसीए की आपत्तियों का निस्तारण हो गया है। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में पड़ने वाले भवन व भूमि का मामला सुलझा लिया गया है। शेष कामों को भी तेजी के साथ पूरा कराया जा रहा है। हवाई अड्डा को फोरलेन से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग सड़क बनाने में जुटा है।
विज्ञापन

जेई आरएन राव ने बताया कि 30 मीटर चौड़ी इस सड़क में 875 मीटर चौड़ाई के दो लेन व बीच में पांच मीटर चौड़ाई का डिवाइडर बनाया जाएगा। दोनों तरफ एक-एक मीटर चौड़ाई में जलनिकासी के लिए नाले का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हेमराज सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। समय से निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें