फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में घायल युवक की मौत पर की सड़क जाम

Tue, 31 Mar 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
छोटेलाल की दुर्घटना में मौत के बाद जोकवा सोनबरसा सड़क जाम करते ग्रामीण ।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : Archive
विज्ञापन
जौरा बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव धनहा में एक सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने जोकवा-सोनबरसा मार्ग को धनहा चौराहे पर जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम धनहा निवासी उदयनारायण यादव के बेटे छोटेलाल यादव अपने दो मित्रों के साथ टहल कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने पीछे से अपनी बाइक से उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटेलाल के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आ गई। उन्हें परिजन तत्काल मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए, जहां रविवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जैसे ही सोमवार को शव गांव पहुंचा, ग्रामीण मुआवजे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन में महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही, जिन्होंने करीब दो घंटे तक रास्ता जाम कर रखा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पटहेरवा और चौरा खास थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें