गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी-फाजिलनगर सड़क पर सोंदिया बुजुर्ग मोड़ के पास धोबहा के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल 50 वर्षीय बुजुर्ग की गोरखपुर में इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। शव गांव पहुंचने पर चीख-पुकार मच गई। दोपहर बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बृहस्पतिवार की शाम सपहां बतरौली निवासी गोपाल सिंह (60) अपने दामाद राज सिंह निवासी देवरिया के साथ बाइक से गांगीटीकर जा रहे थे। इसी दौरान धोबहा पोखरा के पास नीलगाय से टकरा गए, जिससे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल गोपाल को फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई।