फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के धरने को रालोद ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के धरने को रालोद ने दिया समर्थन
विज्ञापन

फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर कोठी में आभूषण व्यवसायी की गला काटकर हत्या करने वालों की गिरफ्तारी के लिए कांग्रेस का धरना 14वें दिन भी जारी रहा। पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में चल रहे इस धरने में बृहस्पतिवार को रालोद ने भी समर्थन दिया।
आभूषण व्यवसायी जयराम वर्मा की छह जून को उनकी दुकान में ही गला काटकर हत्या कर दी गई थी। तभी से हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग संगठनों की तरफ से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को धरना को संबोधित करते हुए रालोद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी रामआशीष राय ने कहा कि आभूषण व्यवसायी की नृशंस हत्या से व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कांग्रेस की तरफ से धरना दिया जाना सराहनीय कदम है। पुलिस प्रशासन को इसे ध्यान में रखते हुए हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हत्या का पर्दाफाश जल्द नहीं होता है तो इस लड़ाई में रालोद भी मजबूती से भागीदारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस धरना में देवेंद्र राय, पुनीत राय, मनोज सिंह, तारकेश्वर सिंह, पलटन यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक भोला सिंह कुशवाहा, मटन यादव, अलाउद्दीन सिद्धीकी सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें