पडरौना। राष्ट्रीय लोक दल की जिला इकाई ने गन्ना किसानों के बकाया मूल्य भुगतान की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि न्यायालय के आदेश के बाद भी किसानों का बकाया गन्ना मूल्य अब तक नहीं मिला है। किसान आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। इसके अलावा मस्तिष्क ज्वर, डेंगू एवं जलजनित बीमारियों के कारण आए दिन गरीब व कमजोर वर्ग के लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इन बीमारियों की रोकथाम के लिए कोई ठोस उपाय नहीं कर पा रहा है।
इस मौके पर कृष्ण मोहन शर्मा, जवाहर यादव, डॉ. सुभाष चंद्र यादव, डॉ. सीपी निगम, श्रीनाथ यादव, इकबाल अहमद, सुदर्शन यादव, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।