फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा की नीतियों के प्रचार का लिया संकल्प

Mon, 08 Jun 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। विधानसभा क्षेत्र स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियानों तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को गति देने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया गया। बैठक का समापन संगठन हित और जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें