फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुराने भूमि विवाद का किया निस्तारण

Tue, 23 Jun 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। तहसील क्षेत्र के गांव रमवलिया में करीब 35 वर्षों से चले आ रहे भूमि विवाद का सोमवार को निस्तारण हो गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने राजस्व टीम एवं पुलिस की मौजूदगी में समझौता कराकर विवाद को समाप्त कराया।
विज्ञापन

रमवलिया के श्यामजी पांडेय और अन्य पक्षकारों के बीच गाटा संख्या 186, रकबा 990 वर्ग मीटर भूमिधरी जमीन को लेकर वर्ष 1991 से विवाद चल रहा था। इस प्रकरण को लेकर पक्षकार सिविल कोर्ट, हाईकोर्ट, तहसील और जिला स्तर तक न्याय के लिए चक्कर लगा रहे थे। डीएम के जनता दर्शन में श्याम जी पांडेय द्वारा प्रार्थना पत्र दिया था। डीएम ने एसडीएम को मौके पर जाकर विवाद का निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने गांव के संभ्रांत लोगों और दोनों पक्षों की मौजूदगी में अति विवादित मामले का समाधान कराया। एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने बताया कि यह मामला काफी पुराना और संवेदनशील था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें