फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने बूथ मजबूत करने का किया आह्वान

Tue, 23 Jun 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही में निषाद पार्टी कार्यकर्ता को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री डाॅ. संजय निषाद व अन्य।संवाद
विज्ञापन
तमकुहीररोड। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और संगठन में उनका सम्मान सर्वोपरि है।
विज्ञापन

सोमवार को किसान पीजी कॉलेज, सेवरही के सभागार में आयोजित निषाद पार्टी की कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निषाद समाज को अपनी राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए संगठित होना होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मत्स्य योजनाओं का लाभ उठाकर समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है।
उन्होंने पार्टी की स्थापना के उद्देश्यों, नीतियों और समाज को आगे बढ़ाने के संकल्पों पर चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
विज्ञापन

इससे पूर्व किसान पीजी कॉलेज पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय राय, भाजपा नेता संजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी बाबूराम निषाद, देवमणि निषाद, जिलाध्यक्ष जयसिंह निषाद, श्रीराम निषाद, कृष्णा निषाद, वकील निषाद समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बैठक में राजकिशोर निरंकारी, ध्रुव निषाद, टार्जन निषाद, संतोष निषाद, दरोगा निषाद, पारस निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें