फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सैनिक और पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता पर करें निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सीडीओ की अध्यक्षता में सैनिक, पूर्व सैनिकों की बैठक हुई। इसमें उनकी शिकायतों सुनीं गई और उसके प्राथमिकता पर निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व सैनिकों, सैन्य विधवाओं और सैनिकों आश्रितों की तरफ से कुल 30 शिकायतें दर्ज कराई गई। इसमें पेंशन, परिवारिक पेंशन, शिक्षा व चिकित्सा और विवाद से जुड़ी समस्याएं थी। इन शिकायतों को सीडीओ बंदिता श्रीवास्तव ने पूरी गंभीरता से सुनीं और उसके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा देश की सुरक्षा सैनिकों के कंधे पर होती है। इनकी शिकायतों का निस्तारण संतोषजनक होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
इस दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील यादव, सीओ डॉ. राजेश कुमार सिंह, डीएसटीओ श्रवण कुमार, उपायुक्त उद्योग अभय सुमन, पूर्व सैनिक कैप्टन लाल बहादुर त्रिपाठी, कैप्टन शमशुद्दीन अंसारी, कैप्टन दयाशंकर पांडेय, नायक अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें