पडरौना। सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कोतवाली पडरौना पर एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने लोगों की फरियाद सुनी। उन्होने कोतवाली पुलिस को आने वाले फरियादियों को संतुष्ट करने और सलीके से बात कर उनकी समस्याओं को सुनने का निर्देश दिया।
एसपी ने जनता को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों का जल्द पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा। समाधान दिवस में राजस्व और पुलिस के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे ताकि जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके। उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का तय समय के अंदर निस्तारण करें। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को प्रेषित करें, जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। पडरौना कोतवाली में 35 शिकायतें आई, सभी शिकायतें राजस्व की थी।