गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम के टोला माधोपुर में पानी गिराने के विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने 13 लोगों पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
माधोपुर के सावीर अली ने तहरीर में बताया कि 23 अगस्त की शाम करीब 7:20 बजे पानी गिराने को लेकर विवाद हो गया। इसमें अब्दुल कादिर, जहरा, गुलैसा, नजिया, सनिया, नार्गिस, अलीना, इस्हाक, महलूदन, जयाउलहक, ऐनुलहक, यूसुफ और जमाल समेत 13 लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल हो कर दिया। लोगों की सूचना पर आई पुलिस उन्हें मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भिजवाई। थानाध्यक्ष शनि कुमार जवाला ने बताया कि घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद