फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्धनगरी में बंद पड़े कैमरों का मरम्मत कार्य चालू, पांच कैमरों से निगरानी हुई शुरू

Sat, 01 Aug 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बुद्ध महापरिनिर्वाण मंदिर के दक्षिणी गेट पर कंट्रोल रूम में अधिकारियों को निर्देश देते कसया एसड
विज्ञापन
पडरौना। बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के धरोहर स्थलों पर सुरक्षा के लिहाज से करोड़ों रुपये की लागत से लगे हुए पीटीजेड (पैन टिल्ट जूम) कैमरे करीब एक पखवाड़े से बंद पड़े हुए थे। धरोहर स्थलों पर बंद पड़े कैमरों को लेकर सुरक्षा के लिहाज से लगातार खबरें छपने से प्रशासनिक महकमे ने भी मामले को गंभीरता से लिया। शुक्रवार सुबह से ही बंद पड़े कैमरों को चालू करने के लिए तकनीकी टीम पहुंच गई और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

तकनीकी टीम ने घंटों मरम्मत कार्य करने के बाद शुक्रवार शाम करीब 6 बजे तक सिर्फ पांच कैमरों को ही चालू कर पाए थे। टीम के सदस्यों का मुताबिक धरोहर स्थलों पर लगाए गए सभी कैमरों को चालू करने के लिए अभी और समय लगेगा। इसके पहले तहसीलदार धर्मवीर सिंह व पर्यटन सूचना अधिकारी डा.प्राण रंजन पहुंचकर मरम्मत कार्य को देखने के लिए पहुंचे। जहां जानकारी ले रहे थे कि एसडीएम विवेक मिश्र भी पुरातत्व विभाग के पार्किंग स्थल में बने कंट्रोल रूम पहुंच गए। जहां उन्होंने जले व खराब हुए सामानों की देरी से पहुंचने को लेकर पर्यटन सूचना अधिकारी पर नाराजगी जताई। इस बावत उन्होंने बताया कि ठीक करने से जुड़े हुए सारे उपकरण लखनऊ से मंगा लिए गए हैं,सिर्फ अब तकनीकी टीम उन्हें बारी-बारी से ठीक करने का काम करेगी।
बता दें कि पर्यटन विभाग की तरफ से वर्षों पहले करोड़ों रुपये की लागत से मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर, मांथा कुंवर मंदिर, रामाभार स्तूप व पार्किंग स्थल पर सुरक्षा बंदोबस्त के लिए 32 पीटीजेड कैमरे लगाए गए थे। लेकिन आकाशीय बिजली के गिरने के साथ कंट्रोल रूम में लगे यूपीएस के साथ काफी नुकसान हो गया था। बंद पड़े कैमरों को चालू करवाने के लिए बीते 30 जुलाई 2026 को पर्यटन सूचना अधिकारी डा.प्राण रंजन के साथ दौरा कर जायजा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें